Suzuki GSX-8S दमदार फीचर्स के साथ, भारत में जल्द होगी लॉन्च ! जानिए डिटेल्स

6 Min Read

Suzuki GSX-8S Price & Launch Date In India : जैसा की आप सभी जानते है की मारुती सुजुकी की बाइक्स को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसदं किया जाता है हाल ही में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने EICMA 2022 प्रदर्शनी में GSX-8S नाम की एक नेकेड मोटरबाइक सीरीज से पर्दा उठाया था लेकिन उस समय ये बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं थी लेकिन अब कंपनी ने खुलासा किया कि यह बाइक मार्च 2024 से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

आपको बता दे की Suzuki GSX-8S काफी अट्रैक्टिव बाइक है। जो दिखने में भी काफी फ्यूचरस्टिक लगती है इसका लुक तो बेहद ख़ास है ही साथ ही यह बाइक काफी पावरफुल भी है जिसका Performance भी काफी जबरदस्त होने वाला है। आज के इस पोस्ट में हम आपको Suzuki GSX-8S के बारे में सारी जानकारी देने वाले है साथ ही हम आपको बताएँगे Suzuki GSX-8S के ख़ास फीचर्स और उसकी कीमत के बारे में –

Suzuki GSX-8S बाइक के नय फीचर्स –

ये भी पढ़े : Upcoming Bikes in India 2024 Under 1.5 Lakh : 2024 की ये बाइक आपको लेनी चाहिए

Suzuki GSX-8S Specification :-

Suzuki GSX-8S में 776 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है जिसमे 2-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इस बाइक में अब स्टैंडर्ड रूप से एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और एक एम बैटरी दी गई है. इस बाइक के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें राइडिंग मोड्स, ऑल-एलईडी हेडलाइट्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम सहित कई अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है.-

Suzuki GSX-8S Bike 2024 Engine :-

वैसे तो आपको पता ही है की हर स्पोटी बाइक को खास बनता है उसका पावरफुल इंजन और खास तौर पर बात यदि इस बाइक यानि की Suzuki GSX-8S की हो रही है तो आपको बता दे की इस बाइक में 776 सी सी का लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने को मिल सकता है। जिसमे 2-सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है इस बाइक का इंजन 83.1 HP की पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है साथ ही इस बाइक में हमें 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देखने को मिल सकता है।

Suzuki GSX-8S Design :-

अब यदि बात Suzuki GSX-8S बाइक के डिजाइन की बात करें तो इस बाइक में हमें बेहद आकर्षक और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलता है। दिलचस्प बात यह है कि Suzuki GSX-8S में एक स्टील फ्रेम का उपयोग किया गया है, जिसे पतला, हल्का, कॉम्पैक्ट, अत्यधिक चुस्त और परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है. हाँ यदि आपको स्पोर्टी बाइक और मस्कुलर डिजाइन की बाइक पसंद आती है तो यह बाइक आपको जरूर पसंद आएगी । इस बाइक में शार्प लाइन्स, एंगुलर फेयरिंग्स, एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी टेललाइट्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 इंच के पहिये हल्के कास्ट एल्यूमीनियम टायर हैं.

Suzuki GSX-8S Features :-

अब यदि बात Suzuki GSX-8S बाइक में आने वाले बेहद ही ख़ास फीचर्स की करें तो इस बाइक में हमें कई उपयोगी फीचर्स देखने को मिलते हैं। जैसे की इस बाइक में हमें राइडिंग मोड्स, राइड बाय वायर, लो आरपीएम असिस्ट, डुअल-चैनल एबीएस, सुजुकी इजी स्टार्ट सिस्टम, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और Suzuki का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है।

Suzuki GSX-8S Bike Price In India (Expected) :-

यदि आप इस बाइक को अभी लेने का सोच रहे है तो ज़रा रुक जाइये क्योकि अभी ये बाइक भारत में लांच नहीं हुई है, और न ही सुजुकी की तरफ से इस बाइक की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Suzuki GSX-8S बाइक की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Bike NameSuzuki GSX-8S
Suzuki GSX-8S Price in India₹10 Lakh to ₹12 Lakh (Estimated)
Launch Date in IndiaMid-2024 (Expected)
Fuel TypePetrol
Yamaha NMX 155 Engine776 cc 2-Cylinder Liquid-Cooled Engine
Power83.1 HP (Expected)
Torque78 Nm (Expected)
FeaturesRiding modes, Full-LED Headlight And Taillight, Digital Instrument Cluster (Not Yet Confirmed By Maruti Suzuki)
Safety FeaturesTraction Control System, ABS (Anti-lock Braking System), Front Rear Disc Brake (Not Confirmed As Expected By Suzuki)

ये भी पढ़े : Rajdoot Bike : धमाल मचाने आ रही 70 के दशक की माइलेज किंग बाइक, Bullet पड़ी फीकी

ये भी पढ़े :Maruti Suzuki S Presso खरीदने से पहले जानें कुछ खास बातें, कैसी है यह कार ?

वेब स्टोरीज : 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version